यूपी में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज
कैसरगंज (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता व निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बृजभूषण ने अनुमति के बिना एक दर्जन से अधिक वाहनों के साथ शुक्रवार को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया था।
read more at भाषा


