यूपी में बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे 4 लोगों की हुई मौत
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात लखनऊ-वाराणसी नैशनल हाईवे पर एक बेकाबू कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ई-रिक्शा सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
read more at भाषा


