यूपी में बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी ने बीजेपी विधायक को भेजा नोटिस
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने व उसका प्रचार करने को लेकर बीजेपी के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के विधायक चौधरी बाबूलाल को 'कारण बताओ' नोटिस भेजा है। बाबूलाल को 6 मई को शाम 5 बजे तक जवाब देना है। बीजेपी ने इस सीट से राजकुमार चाहर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
read more at हिन्दुस्तान


