यूपी में भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, कुछ यात्रियों को आईं चोटें
गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन (यूपी) के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रेन की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया और इसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


