Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में मंदिर परिसर में मिला 48 वर्षीय विकलांग पुजारी का शव, गमछे से बंधे थे हाथ-पैर

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 2 October, 2023
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक 48 वर्षीय विकलांग पुजारी का मंदिर परिसर में शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक के हाथ-पैर एक गमछे से बंधे थे और आशंका है कि पुजारी की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सभी नमूने व साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।