यूपी में मकान के लिए नींव की खुदाई के दौरान मिली देवी दुर्गा की 15 किलो वज़नी चांदी की मूर्ति
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में मकान के लिए नींव की खुदाई के दौरान देवी दुर्गा की 15 किलो वज़नी चांदी की मूर्ति मिली है। मूर्ति करीब एक माह पहले मिली थी और खुदाई करने वाले जेसीबी संचालक व हेल्पर के बीच इसके सौदे को लेकर विवाद के बाद मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मूर्ति को ज़ब्त कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


