Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में मदरसों के विद्यार्थियों को डेटा साइंस, एआई व कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 5 November, 2023
उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उर्दू, अरबी और फारसी के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कोडिंग व डेटा साइंस की शिक्षा दी जाएगी। राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने इस संबंध में शनिवार को जानकारी दी। मदरसों में सप्ताह में 2 दिन एआई की शिक्षा दी जाएगी और इसके लिए 22 वीडियो तैयार करवाए गए हैं।