यूपी में मनमुताबिक ड्यूटी ना लगाने से नाराज़ शिक्षिका ने प्रिंसिपल व टीचर पर बरसाईं चप्पलें
आगरा (यूपी) में कथित तौर पर मनमुताबिक ड्यूटी ना लगाने से नाराज़ एक शिक्षिका ने इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल और टीचर्स पर चप्पल बरसा दीं। इस घटना के वायरल वीडियो में शिक्षिका एक टीचर से 'तेरी औकात है?' कह रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी और बाद में समझौता कर लिया।
read more at Public


