यूपी में मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे 70 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक मस्जिद में नमाज़ अदा करते समय कथित तौर पर हार्ट अटैक आने के चलते 70-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बुज़ुर्ग पीछे की तरफ गिरते दिख रहे हैं। मस्जिद में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बुज़ुर्ग को मृत घोषित कर दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


