यूपी में महिला का आरोप- अधिकारी ने हाथ पकड़कर ज़बरदस्ती बीजेपी को डलवा दिया वोट
सपा ने सोमवार को X पर एक महिला का वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रही है, "अधिकारी ने मेरा हाथ पकड़कर ज़बरदस्ती कमल (बीजेपी) को वोट डलवा दिया...मुझे साइकल (सपा) को वोट देना था।" सपा के अनुसार, वीडियो फतेहपुर (यूपी) के जहानाबाद स्थित बूथ संख्या-197 का है। गौरतलब है, फतेहपुर में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।
read more at X


