यूपी में महिला की पिटाई का विरोध करने पर 8 वर्षीय बेटे के मुंह को फेवीक्विक से चिपकाया गया
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में अपनी मां से गाली-गलौज व मारपीट का विरोध करने पर 4 लोगों ने महिला के 8 वर्षीय बेटे के मुंह को कथित तौर पर फेवीक्विक से चिपका दिया। इसके बाद पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे बच्चे के चिपके हुए होठों को डॉक्टर ने केमिकल लगाकर छुड़ाया। बकौल पुलिस, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


