Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला के ज़बरदस्ती बीजेपी को वोट डलवाने के आरोप पर डीएम ने जारी किया स्पष्टीकरण

short by शिव / on Monday, 20 May, 2024
फतेहपुर (यूपी) की ज़िलाधिकारी सी इंदुमती ने एक महिला के 'अधिकारी ने मेरा हाथ पकड़कर ज़बरदस्ती बीजेपी को वोट डलवा दिया' आरोप पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इंदुमती ने 'X' पर लिखा, "महिला को वोट डालने में समस्या आ रही थी...अधिकारी ने महिला को सिर्फ बटन दबाने हेतु निर्देशित किया।" उन्होंने लिखा, "महिला को बरगला कर बयान दिलवाया गया है।"
read more at X