Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला कैशियर के गले पर धारदार हथियार रखकर बैंक से लूटे गए ₹8.50 लाख

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 2 February, 2024
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में बदमाश द्वारा महिला कैशियर के गले पर धारदार हथियार रखकर एक बैंक से ₹8.50 लाख लूटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें आरोपी हेलमेट पहने हुए नज़र आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।