Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला कॉन्स्टेबल ने थानेदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर डंडों से पीटा; हुई निलंबित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 May, 2024
रामपुर (यूपी) में एक महिला कॉन्स्टेबल को थानेदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर डंडों से पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक दूसरी महिला सिपाही से कॉन्स्टेबल की नई स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको लेकर उसने थानेदार से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था जिससे इनकार किए जाने पर उसने हमला कर दिया।