यूपी में महिला नायब तहसीलदार ने कहा- सहकर्मी ने मेरा रेप व हत्या करने की कोशिश की
बस्ती (उत्तर प्रदेश) की एक महिला नायब तहसीलदार ने अपने सहकर्मी नायब तहसीलदार पर उसके सरकारी आवास में घुसकर रेप व हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। एक वीडियो सामने आया जिसमें पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करती दिखी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
read more at ABP न्यूज़


