Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला ने छठी बेटी होने पर ₹9,000 में किया उसका सौदा, विरोध करने पर पति को पीटा

short by शिव / on Wednesday, 25 October, 2023
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में 5 बच्चियों की मां ने छठी बेटी का जन्म होने पर उसका ₹9,000 में सौदा कर दिया। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो महिला ने परिवार की ही 2 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।