यूपी में मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, जैकेट में गोली फंसने से बची जान
आगरा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात हत्या के एक आरोपी ने मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी नीरज पंवार पर गोली चला दी जो उनकी जैकेट में फंस गई और वह बाल-बाल बच गए। एक टैक्सी चालक की हत्या के आरोपी पर ₹25,000 इनाम था। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
read more at हिन्दुस्तान


