यूपी में मूंगफली खिलाकर पिंजरे में पकड़े जा रहे बंदर, 4 दिन में खिलाई गई 300 किलो मूंगफली
कानपुर (यूपी) में बंदरों को पकड़ने की मुहिम के तहत बीते 4 दिन में 359 बंदर पकड़े गए हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर पिंजरों में मूंगफली रखकर बंदर पकड़े जा रहे हैं व नगर निगम द्वारा अब तक बंदरों को 300-किलोग्राम मूंगफली खिलाई जा चुकी है। शहर में 2-साल में बंदरों के हमले की 187 घटनाएं हो चुकी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


