यूपी में मोबाइल चोरी के शक में 5 वेटरों के पैरों में ज़ंजीर बांधकर लगाए गए ताले
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शादी समारोह से एक कारोबारी की पत्नी का मोबाइल चुराने के संदेह में 5 वेटरों को कोल्ड स्टोरेज में बंधक बनाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वेटरों के पैर ज़ंजीर से बंधे हुए व उनमें ताले लगे हुए दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, वेटरों को मुक्त कराने के बाद थाने लाया गया।
read more at हिन्दुस्तान


