Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में युवक ने फ्यूल पंप पर बुलेट को पेट्रोल से धोया, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 28 July, 2023
अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक युवक फ्यूल पंप पर बुलेट को पेट्रोल से धोता नज़र आ रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "रील के लिए इसने अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला दिया। वहां बड़ा हादसा भी हो सकता था।" उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमरोहा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।