यूपी में युवक ने सिर पर ईंट मारकर की सौतेले पिता की हत्या, मां के दूसरे निकाह से था नाराज़
आगरा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात को एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर सिर पर ईंट मारकर अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, वह अपनी मां के दूसरा निकाह करने से नाराज़ था और उसका सौतेले पिता से भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


