यूपी में युवती की हत्या को लेकर प्रेमी अरेस्ट; आरोपी बोला- 'उसने कहा था शादी करो या मार दो'
बांदा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने दिसंबर-2022 में हंसिया से गला काटकर एक युवती की हत्या करने को लेकर उसके शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बताया कि युवती शादी का दबाव बना रही थी और घटना की रात गले पर हंसिया रखकर कहा था कि 'मुझसे शादी करो या मार डालो, वरना मैं तुम्हें मार डालूंगी'।
read more at News18 हिंदी


