Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में वोटिंग करेंगे राजा भैया: ओपी राजभर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 26 February, 2024
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने 'एबीपी न्यूज़' को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि कुंडा (उत्तर प्रदेश) से विधायक व जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में वोटिंग करेंगे। बकौल राजभर, सपा नेता गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति भी एनडीए के प्रत्याशी को वोट देंगी।