Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम की कार का हुआ ऐक्सिडेंट

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 30 April, 2024
मुरादाबाद (यूपी) में सोमवार रात राज्यसभा सांसद व बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की इनोवा कार में एक एसयूवी ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गए। मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के अनुसार, उन्हें टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।