Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में पहली बार शामिल हुईं प्रियंका गांधी

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 24 February, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शनिवार को मुरादाबाद (यूपी) से दोबारा शुरू हो गई और इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रियंका अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा में रहेंगी। अस्वस्थ होने के चलते वह राज्य में पहली बार यात्रा में शामिल हो रही हैं।