यूपी में रेप के आरोपी ने पुलिस जीप से कूदकर की भागने की कोशिश, पत्थर से टकराने के बाद टूटा पैर
कानपुर (यूपी) में 5-वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी ने चलती पुलिस जीप से छलांग लगा दी और पत्थर से टकराने के बाद उसका बायां पैर टूट गया। बकौल पुलिस, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद थाने लाया जा रहा था और इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया। पकड़े जाने पर आरोपी बोला, "मैं जेल नहीं जाना चाहता था।"
read more at हिन्दुस्तान


