यूपी में रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से टक्कर के बाद जेसीबी के उड़े परखच्चे
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में रविवार को रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही जेसीबी की लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हो गई और इस टक्कर में जेसीबी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जेसीबी का चालक घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल भेजा गया है। रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at इंडिया टीवी


