Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में रोती दिखीं नगर निकाय चुनाव प्रत्याशी; सपा बोली- बीजेपी के गुंडों ने की अभद्रता

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 11 May, 2023
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच बुलंदशहर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय का रोने का वीडियो सामने आया है। सपा ने ट्वीट किया, "महिला प्रत्याशी अर्चना पांडेय से बीजेपी के गुंडों ने अभद्रता की।" पार्टी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और पुलिस इस मामले का संज्ञान लें।
read more at Twitter