यूपी में लिव-इन पार्टनर के रेप और जबरन धर्मांतरण को लेकर गिरफ्तार हुआ 33 वर्षीय शख्स
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दलित लिव-इन पार्टनर के रेप और मुस्लिम धर्म में जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में खालिद चौधरी नामक 33-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल महिला, वह 3 साल पहले चौधरी के संपर्क में आई थी और उसने फेसबुक पर अपना नाम दीपक बताया था। महिला के अनुसार, चौधरी ने उसका जबरन गर्भपात भी कराया।
read more at हिन्दुस्तान


