यूपी में लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित युवकों ने बनाया 'बाबा गैंग', 5 सदस्य हुए अरेस्ट
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से प्रेरित होकर मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में 20 से 22 वर्षीय युवकों ने 'बाबा गैंग' बनाकर कई आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया है कि इस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 3 सदस्य मुठभेड़ में घायल हो गए जबकि 2 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
read more at India TV Hindi


