Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 24 March, 2024
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बसपा ने 16 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें माज़िद अली (सहारनपुर), मोहम्मद इरफान सैफी (मुरादाबाद), जीशान खां (रामपुर), शौलत अली (संभल), मुजाहिद हुसैन (अमरोहा), देवव्रत त्यागी (मेरठ), प्रवीण बंसल (बागपत), राजेंद्र सिंह सोलंकी (गौतमबुद्ध नगर), गिरीश चंद्र जाटव (बुलंदशहर), विजेंद्र सिंह (बिजनौर), अनीस अहमद (पीलीभीत) और दोदराम वर्मा (शाहजहांपुर) शामिल हैं।