यूपी में लड़की के लापता होने पर 2 बहनों ने की 'खुदकुशी', भाई से कहा- छोटी ने बेइज़्ज़ती कराई
आगरा (यूपी) में गुरुवार रात सरिता और किरन नामक बहनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस के अनुसार, छोटी बहन शिवानी के लापता होने पर दोनों उसे खोजने निकली थीं और उन्होंने भाई से फोन पर कहा था कि छोटी ने बेइज़्ज़ती करा दी है और वे अपनी जान दे रही हैं। वहीं, पुलिस शिवानी को तलाश रही है।
read more at हिन्दुस्तान


