Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में लड़की से शादी करने से मना कर रहा था प्रेमी, पुलिस ने थाने के मंदिर में करवाया विवाह

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 1 June, 2024
अमेठी (यूपी) में जायस थाना परिसर के शिव मंदिर में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई है। दरअसल, एक शख्स ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बेटी का एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और लड़का शादी करने से मुकर रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर उनकी शादी करा दी।