यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, 4 बोगियों के कई शीशे टूटे
अयोध्या (यूपी) में मंगलवार को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ जिसमें ट्रेन की 4 बोगियों की खिड़कियों के कई शीशे टूट गए। पुलिस ने कहा, "9 जुलाई को एक शख्स की बकरियां इस ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं जिससे आक्रोशित शख्स ने 2 बेटों संग यह पथराव किया।" पथराव में कोई घायल नहीं हुआ।
read more at इंडिया टीवी


