यूपी में विवाद सुलझाने गए प्रधान के पति की धारदार हथियार से की गई हत्या
अमेठी (यूपी) के इन्हौना में बुधवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान के पति की एक पक्ष ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी जबकि उनका एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
read more at News18 हिंदी


