Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में विवाहिता के अपहरण के आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, सिपाही के पेट में लगी गोली

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 5 January, 2024
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में एक विवाहिता के अपहरण के आरोपी ने गुरुवार को उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें शाहरुख नामक सिपाही के पेट में गोली लग गई। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौके से भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हुए सिपाही और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
read more at भाषा