यूपी में शख्स को गाड़ी से कुचलने के मामले में 4 लोग अरेस्ट हुए, सामने आया घटना का वीडियो
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स को कथित तौर पर गाड़ी से कुचलने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, दो पक्षों में गाड़ी टच होने को लेकर विवाद हुआ और हाथापाई भी हुई थी। घटना का वीडियो सामने आया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा-307 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।


