यूपी में शख्स ने की पत्नी की पिटाई, 3 किमी पैदल चलकर शिकायत करने थाने पहुंचा बच्चा
आगरा (यूपी) में शराब के नशे में पिता द्वारा मां को लोहे के पाइप और बेल्ट से पिटता हुआ देखने के बाद 12-वर्षीय लड़का 3 किलोमीटर पैदल चलकर पिता की शिकायत करने थाने पहुंचा। बकौल पुलिस, लड़के ने बताया कि शराब के आदी पिता उसकी मां को अक्सर पीटते हैं। बच्चे की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
read more at दिप्रिंट


