Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में शख्स ने जीवित रहते हुए दिया अपनी तेरहवीं का भोज; कहा- परिवार पर भरोसा नहीं

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 16 January, 2024
एटा (उत्तर प्रदेश) में एक 70 वर्षीय शख्स द्वारा जीवित रहते हुए मौत के बाद के सभी कर्मकांड पूरे करने और कम-से-कम 800 ग्रामीणों को अपनी तेरहवीं का भोज दिए जाने का मामला सामने आया है। शख्स ने कहा, "पत्नी छोड़कर चली गई...परिवार के किसी सदस्य पर मुझे भरोसा नहीं है कि मृत्यु के बाद वे लोग कुछ करेंगे।"