यूपी में सपा नेता अबू आज़मी व उनके सहयोगियों की ₹150 करोड़ की संपत्तियां हुईं ज़ब्त: रिपोर्ट्स
'पीटीआई' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आज़मी और उनके सहयोगियों की वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में करीब ₹150 करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। 'पीटीआई' के अनुसार, विभाग की बेनामी संपत्ति जांच इकाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाराणसी और महाराष्ट्र के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी।
read more at दिप्रिंट


