यूपी में समझौता न करने पर 25 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता को चलती कार से फेंका गया
आगरा (उत्तर प्रदेश) में 25-वर्षीय गैंगरेप पीड़िता को केस में समझौता करने के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर न करने पर चलती कार से फेंकने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, महिला ने कहा कि आरोपियों के एक दोस्त ने उसे मामले में समझौता करने के लिए बुलाया था। महिला से गैंगरेप के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार हैं।
read more at भाषा


