यूपी में साफ-सफाई कर रहे शख्स को सांप ने डसा, ज़िंदा सांप लेकर पहुंचा अस्पताल
बांदा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को साफ-सफाई करते समय एक मज़दूर को सांप ने डस लिया। मज़दूर ने सांप को डंडे की मदद से एक डिब्बे में बंद कर लिया और ज़िंदा सांप को लेकर ही अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने बताया कि मज़दूर का इलाज चल रहा है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
read more at Public


