यूपी में सीएम के कार्यक्रम में 'हमें न्याय दो’ कहकर चिल्लाती दिखीं 2 महिलाएं, पुलिस ने हटाया
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचीं 2 महिलाएं 'मुझे न्याय दो योगी जी' कहकर चिल्लाने लगीं जिसका वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मौजूद थे और पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर बाहर कर दिया। इनमें से एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी को ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला है।
read more at ABP न्यूज़


