Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में सुबह टहलने न जाने को लेकर पिता की डांट के बाद 20 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 5 July, 2023
मैनपुरी (यूपी) में बुधवार सुबह 20-वर्षीय युवक ने पिता की डांट के बाद खुद को कथित तौर पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने बेटे को देर तक सोने व सुबह उठकर टहलने न जाने के लिए डांटा था। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक बीएससी का छात्र था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।