यूपी में सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश के मंच की तरफ कूदा युवक, कमांडो ने दौड़कर पकड़ा
बलिया (यूपी) में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी रमाशंकर विद्यार्थी के समर्थन में रैली करने पहुंचे। इस दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की तरफ कूद गया जिसके बाद वहां मौजूद दो कमांडो ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और मंच पर चढ़ने से रोक दिया। बकौल खबर, युवक अखिलेश को एक कागज़ देना चाहता था।
read more at हिन्दुस्तान


