यूपी में स्टेशन पर यात्रियों ने नहीं खोला बोगी का गेट, दूल्हे व बारातियों की छूटी ट्रेन
उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दूल्हे और कुछ बारातियों की ट्रेन छूट गई। बकौल रिपोर्ट्स, प्लैटफॉर्म पर अधिक भीड़ होने के चलते यात्रियों ने अवध असम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी का अंदर से बंद गेट नहीं खोला और बाराती शादी का कार्ड दिखाकर यात्रियों से गेट खोलने को कहते रहे। इसे लेकर उन्होंने हंगामा किया।
read more at हिन्दुस्तान


