यूपी में स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज़ को ऑटो में लेकर इमरजेंसी वॉर्ड में घुसा शख्स
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर न मिलने पर एक शख्स मरीज़ को ऑटो में बिठाकर ही इमरजेंसी वॉर्ड में घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, मरीज़ की हालत लगातार खराब हो रही थी और स्ट्रेचर नहीं मिल रहा था। एएमयू के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
read more at Public


