यूपी में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले 65 लोग
गाज़ियाबाद (यूपी) में शुक्रवार शाम पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 6 स्पा सेंटरों में छापेमारी की गई जहां 44 युवतियों व 21 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। बकौल पुलिस, स्पा सेंटरों के 2 मालिक व 4 मैनेजर गिरफ्तार किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


