यूपी में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटा व मौसी की हुई मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुसी कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार एक शख्स, उसकी मां और मौसी की मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय बच्ची समेत 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार चालक को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


