यूपी में सड़क किनारे मिली ₹500, ₹200 और ₹100 के नोटों की कतरन से भरी बोरी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में सड़क किनारे नोटों की कतरन से भरी बोरी मिली है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरअसल, हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पड़ी प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे खोला जिसमें उन्हें ₹500, ₹200 और ₹100 के नोटों की कतरन मिली। बकौल पुलिस, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


